पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|स्थानीय आरएसडी राज र| पब्लिक स्कूल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम अायाेजित किया गया। स्कूल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के महिला स्टॉफ के अलावा स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्टॉफ की ओर से विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई व महिलाओं के सम्मान में अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण लता ने सभी स्टॉफ व उपस्थितजनों को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज की महिला अबला नहीं सबला है। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक कार्य में अपना भरपूर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
खबरें और भी हैं...