पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News Women Who Made Their Special Identity In Various Fields Honored

विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरेंद्र जाखड़ इफ्को ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नेहरू पार्क में महिला शक्ति पुरस्कार 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संदीप जाखड़ व ट्रस्ट के ट्रस्टी जयवीर जाखड़ ने जिला फाजिल्का में विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी खास पहचान बनाने वाली महिलाओं को महिला शक्ति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया। उपस्थिति को संबोधित करते जाखड़ ने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो नारियों से अछूता हो।

इस दौरान मॉडर्न मेडिकल की पायनियर व अपनी सारी जिंदगी समाज के प्रति न्योछावर करने वाली 103 वर्षीय डॉ. पी सिंघा, डॉक्टरी के साथ-साथ समाजसेवा में भी एक अहम भूमिका निभा रही व हर साल एक मेगा मेडिकल कैंप लगाकर करीब 200 मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन करने वाली डॉ. सरला सेठी, कुदरती आहार परिवार एवं ज्याणी नेचुरल फार्म (कटेहड़ा) की मैनेजिंग डायरेक्टर व एक सफल महिला किसान इंदु ज्याणी, करीब 36 साल डीएवी कॉलेज अबोहर व अमृतसर में अपनी सेवाएं देने वाली सरोज मदान, स्थानीय डीएवी काॅलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर व हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम रोशन करने वाली मनदीप कौर, जलालाबाद की बच्चों को कबड्डी खेल में प्रशिक्षित करने वाली अंजू शर्मा, मध्यम परिवार से होने के बावजूद अपनी पांचों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाने वाली रेखा ठाकुर, इंडियन आर्मी में मेजर डॉ. आशीष गाबा, कला एवं सांस्कृतिक के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करने वाली पूजा दूमड़ा, इंडियन नेवी में एक मेडिकल ऑफिसर व आपातकाल को अच्छे से हैंडल करने के लिए इंडियन नेवी चीफ से अवार्ड प्राप्त कर शहर का नाम रोशन करने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल अंबिका नौटियाल, गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज की दो छात्राएं व एनसीसी के क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियां प्राप्त करके दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने व शहर का नाम रोशन करने वाली कुमारी रोशनी व डिंपल सोनी, स्थानीय ब्रांच स्कूल की छात्रा व कुश्ती मुकाबलों में अंडर-19 स्कूल नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीत कर शहर का नाम रोशन करने वाली अनु, जन्म से ही न बोल सकने व न ही सुन सकने के बावजूद हौंसला न हारने व कराटे चैंपियन अाैर एक अच्छी पेंटर कीर्ति मिड्ढा व पिंकी, रजनी, शीतल, मिलन गोदारा, अपूर्वा गिल्होत्रा को महिला शक्ति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...