पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalalabad News Women39s Day Celebrated In Dav College Tania Becomes Miss Dav

डीएवी कॉलेज में महिला दिवस मनाया, तानिया बनी मिस डीएवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीजीएस डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस प्रोग्राम में कालेज की दो सौ लड़कियों ने भाग लिया। कालेज के प्रिं: डा संजय शर्मा ने इस प्रोग्राम को करवाने की जिम्मेवारी लेडी स्टाफ को सौंपी व कमेटी बनाई गई जिसने गीत, माडलिंग, डांस, ग्रुप डांस की प्रतियोगिता करवाई। मंच संचालन का कार्यभार प्रो: रुही कालिया, प्रो: शैलिका जोसन ने संभाला। कालेज की लड़कियों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। एफडी विभाग की मुखी पूजा माहिर ने विद्यार्थियों को अपनी ट्रेनिंग देकर सुंदर पोशाक तैयार करवाई जिसका प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें से काजल पहले, अंजू दूसरे , मनप्रीत तीसरे स्थान पर रही। प्रोग्राम के दूसरे भाग में डांस, गीत व ग्रुप डांस करवाया गया जिनको जज करने की भूमिका मधू गौतम व जश्नप्रीत कौर ने निभाई। तानिया के सिर मिस डीएवी का ताज सजा, पलक मिस ब्यूटीफुल स्माइल, आरजू मिस ब्यूटीफुल व अनू बाला मिस चार्मिंग बनी।अपने भाषण द्वारा लड़कियों ने अपनी शक्ति को पहचानने का संदेश दिया व समाज में विभिन्न पदों पर काम कर रही महान महिलाओं की उदाहरण भी दी। इस प्रोग्राम में प्रो: इन्द्रजीत, एंजल बजाज, मीनू सहिगल, शालू आदि ने भी अपनी भूमिका निभाई। प्रिंसिपल द्वारा स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए लंच का प्रबंध भी करवाया गया।।

खबरें और भी हैं...