पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आप पंजाब को दे सकती है नई दिशा : अरुण वधवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए काउंसलर अरुण वधवा ने आप में आते ही लोगों में पहुंचना शुरू कर दिया है। उन्होंने आप के मैंबरशिप अभियान को और मजबूत करते हुए आज गांव राणा में जाकर वहां स्थित पीर बाबा जी की समाधि के आगे इकट्ठा हुए लोगों के भारी जनसमूह को जहां आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया वहीं पार्टी द्वारा चलाए गए मेंबरशिप अभियान के द्वारा पार्टी के साथ जुड़ने के लिए लोगों से अपील भी की। इस मौके उनके साथ रिटायर्ड भजन जेई, सुभाष चंद्र कम्बोज, असीम गिरधर, आकाश शर्मा मौजूद थे।

इस मौके श्री वधवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अरविन्द केजरीवाल की अपील पर प्रांतीय लीडरशिप का नेतृत्व में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने मेंबरशिप ड्राइव को आगे बढ़ाते हुए मिस काल के द्वारा आम आदमी पार्टी की मैंबरशिप के लिए सैकड़ों लोगों को मैसेज करवाए। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से लोगों में आप की मैंबरशिप लेने के लिए उत्साह देखा जा रहा है, उससे लगता है कि अगले विधानसभा मतदान से पहले पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के रंग में रंग जाएगा।

खबरें और भी हैं...