पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में नौजवान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलोट|मलोट-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 15 पर गांव जंडवाला के रिजोर्ट्स के नजदीक दो कारों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में गांव जंडवाला चढ़त सिंह के वासी एक नौजवान की मौत हाे गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। एक कार में सवार जंडवाला के वासी नौजवान कुलदीप सिंह व दूसरी कार में सवार व्यक्तियों को गंभीर रूप में घायल हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृतक घाेषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई करते लाश पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दी गई।
खबरें और भी हैं...