गांव बसरावां में 10 दिवसीय अटूट लंगर आरंभ
कादियां | गांव बसरावां के समूह लोगों के सहयोग से बटाला-हरचोवाल रोड के पास 10 दिवसीय लंगर आरंभ किया। इस संबंधी सेवादार हरविंदर सिंह ने बताया कि सरबत के भले की अरदास करके श्री आनंदपुर साहिब के होला महल्ला मेले को समर्पित गुरु के नाम का बसरावां गांव के समूह लोगों के सहयोग से 10 दिवसीय अटूट लंगर लगाया है। इस मौके राम सिंह, संदीप सिंह, पंचायत मेंबर अमरजीत सिंह पप्पू, सरपंच अमरीक सिंह बसरा व अन्य ने लंगर बांटने की सेवा की।