पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरदासपुर में 12 एमएम बारिश, दो दिन और बरसेंगे बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान परशुराम चौक

गुरदासपुर | मौसम ने एकबार फिर से करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गुरदासपुर में बुधवार को 12 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। सारा दिन हलकी बारिश होती रही, जिससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री था, वहीं बुधवार को गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि फिलहाल हलकी बारिश हो रही है, लेकिन ज्यादा बारिश होने पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
खबरें और भी हैं...