अवैध शराब और लाहन के साथ 3 काबू, 2 फरार
गुरदासपुर|जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो मौके से फरार हो गए। थाना सदर के एएसआई तिलकराज ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान आरोपी टिंकू निवासी हल्ला को 11250 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना भैणी मियां खां के एएसआई राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ जब गांव मोचपुर ब्यास दरिया के किनारे रेड की तो आरोपी जसपाल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 180 किलो लाहन बरामद कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान दरिया ब्यास की तरफ से आरोपी मुख्तयार सिंह कंधे पर केन रखे आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी केन छोड़कर भाग निकला। केन से 30 हजार एमएल अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना काहनूवान के एएसआई हरभजन सिंह ने आरोपी बलवंत सिंह निवासी तुगलवाल को 7500 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई रणजीत सिंह ने कमलजीत कौर निवासी गिल मंझ को 15 किलो लाहन के साथ पकड़ा है।