- Hindi News
- National
- Batala News 3 Days Ago The Minor Went Missing The Family Of The Locality Said The Girl Was With Us She Was Beaten Up
3 दिन पहले नाबालिग लापता, मोहल्ले का परिवार बोला- लड़की हमारे पास, उससे होती थी मारपीट
सिटी थाने में शिकायत
तीन दिन पहले एक नाबालिग बेटी के गुम होने संबंधी नाबालिग बेटी के माता-पिता द्वारा सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर नाबालिग बेटी की तलाश को लेकर कई तरह छापेमारी की। शनिवार को नाबालिग बेटी के पीड़ित पिता ने बातचीत के दौरान बताया कि वह किराए के मकान में रह रहा है। इससे पहले जहां वह किराए के मकान में रह रहा था, उन मालिक मकानों के बच्चों के साथ उनकी बेटी घुलमिल गई थी। बेटी के कहने पर उसे उनके घर में रहने के लिए छोड़ दिया था। राजू ने बताया कि तीन दिन पहले उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी घर छोड़कर कहीं चल गई है। उनके द्वारा प|ी व अपने मकान मालिकों को साथ लेकर बेटी के गुमशुदा होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पुलिस को मोहल्ले के उस घर में पूछताछ करने के लिए कहा गया तो पुलिस ने भी उस घर के सदस्यों से पूछताछ की। जिसमें उक्त परिवार के सदस्यों ने उनकी बेटी के उनके घर में न होने सबंधी पुष्टि की थी। शनिवार को सिटी थाने से फोन आया कि आपके मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने आपकी बेटी उनके पास होने का दावा किया है और बेटी द्वारा आपके खिलाफ उसके साथ मारपीट करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी को अपने पास छिपाकर रखने वाले किसी के कहने पर उनके खिलाफ बयान दिलवाकर जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उनकी बेटी वापस दिलाई जाए और उन पर दी गई शिकायत की जांच कर गलत पक्ष पर कानूनी कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए।
इस संबंध में एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। लड़की के जान पहचान वाले परिवार ने लड़की के उनके पास होने संबंधी दावा किया है। दोनों पक्षों को
थाने बुलाया गया है। लड़की के बयानों के अधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।