पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dina Nagar News 4 New Bridges To Be Built In Dinanagar With Rs 3350 Crore 50 Villages Will Benefit

दीनानगर में 33.50 करोड़ रुपए से 4 नए पुल बनेंगे, 50 गांवों को मिलेगा फायदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनानगर हलके में पड़ते गाहलड़ी से गुरदासपुर तक सड़क निर्माण का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर 6.19 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसकी टैंडर प्रक्रिया को मुकम्मल कर लिया गया है। यह बात कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से सरहदी इलाके के लोगों और गाहलड़ी स्थित बाबा श्रीचंद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहली साहिब आने वाली संगत को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं, इलाके का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री अरुणा चौधरी बोलीं- जालंधर-पठानकोट हाइवे दीनानगर के रास्ते गाहलड़ी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहली साहिब से जुड़ेगा

मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि दीनानगर से गाहलड़ी मार्ग पर दीनानगर में पड़ती रेलवे क्रासिंग पर भी 50 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है, जबकि इसी मार्ग को दीनानगर से जालंधर पठानकोट हाइवे पर पड़ते मीरथल से जोड़ने के लिए 48 करोड़ की लागत से कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दीनानगर हलके में 33.50 करोड़ रुपए की लागत से चार नए पुलों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग की तरफ से 9.50 करोड़ रुपए की लागत से नानोनंगल नहर, गांव नवां भगवानपुर के पास गड्‌डी नाले पर 7.50 करोड़, गांव जोगर के पास नौमिनी नाले पर 6.50 करोड़ रुपए और दयानंद मठ के पास निकाली पर 10 करोड़ रुपए की लागत से पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों के मुकम्मल होने में किसी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पूरे सूबे में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इनके प्रगति कार्यों के तेजी लाकर अगले दो साल के अंदर जनता को इनका समुचित लाभ पहुंचाया जाएगा। विकास कार्यों में ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी
खबरें और भी हैं...