- Hindi News
- National
- Dina Nagar News 4 Students Of Shanti Devi Arya Women39s College In University Top 10
शांति देवी आर्य महिला कॉलेज की 4 छात्राएं यूनिवर्सिटी टॉप-10 में
शांति देवी आर्य महिला कॉलेज का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई एमए हिंदी के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। तीन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप टेन में स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल र|ा शर्मा ने बताया कि प्रिया ने 400 में से 309 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में चौथा, रिंपी देवी ने 303 अंक लेकर सातवां, प्रिया शर्मा और सीतू देवी ने 302 अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंंने छात्राओं को उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
अव्वल रही छात्राएं प्रिया, रिंपी देवी, प्रिया शर्मा व सीतू देवी।