एक ही रात किसानों के ट्यूबवेलों से 6 मोटरें चाेरी
बहरामपुर | एक ही रात 6 किसानों की खेतों में ट्यूबवेलों पर लगी मोटरें चोरी हो गईं। इसमें गांव रामपुर के किसान किशन चंद, आशा नंद, गांव मछराला के अवतार सिंह, गांव पसियाल के जसविंदर सिंह की मोटर शामिल है। गांव रामपुर के किसान लेख राज की दो मोटरें चोरी हुई हैं। चोरी की वारदातों संबंधी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।