एसडीएम समेत 61 ने किया रक्तदान
सुनहरा भारत रजिस्टर्ड पंजाब के यूनिट गुरदासपुर ने जिला प्रधान रोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति देवी चैरिटेबल अस्पताल में थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए पहला खूनदान कैंप लगाया।
कैंप में 61 लोगों ने खूनदान किया। कैंप में पंजाब के प्रधान जोगिंदर अंगुराला ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस कैंप में एसडीएम कम नगर निगम कमिशनर बलविंदर सिंह मुख्यातिथि पहुंचे, जबकि हिमालय परिवार पंजाब के अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने गैस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की। एसडीएम बलविंदर सिंह ने सबसे पहले खुद खूनदान करके कैंप की शुरुआत की।
उन्होंने सुनहरा भारत संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय काम है। परमजीत सिंह गिल ने कहा कि सुनहरा भारत संस्था ने एक मार्ग दर्शन किया है शिअद पंजाब के जत्थेबंदक
सचिव इंद्र सेखड़ी, भाजपा जिला प्रधान राकेश भाटिया, भाजपा के पंजाब कार्यकारिणी मेंबर हीरा वालिया, जिला वाइस प्रधान भूषण बजाज, पंकज शर्मा ने भी संबोधित किया।
}ये रहे मौजूद..
इस मौके कांग्रेस के सिटी प्रधान स्वर्ण मुड, सुनील सरीन, एडवोकेट सुरेश भाटिया, सुरेश गोयल, एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला, सहारा क्लब के प्रधान जतिंदर कद, मास्टर जोगिंदर सिंह अचली गेट, एडवोकेट अमनदीप सिंह, लायन क्लब प्रधान हैप्पी गुप्ता, लायन हरपाल सिंह, लायन योगेश योगी, लायन क्लब प्रधान कमलजीत मठारू, लोक इंसाफ पार्टी के हलका प्रधान विजय त्रेहण, आम आदमी पार्टी से रमन बहल, शम्मी कपूर, मनीषा कपूर, पंकज महाजन, आस फाउंडेशन से जवाहर वर्मा, राकेश कुमार के अलावा संस्था के जिला प्रधान रोहित अग्रवाल, मैनेजर अतर सिंह, जगतपाल महाजन, इशू रांचल, अरुण महाजन, एडवोकेट कमलदीप सिंह, नवनीत अजाद, रवि शर्मा, राहुल कुमार, राजन भाटिया, राजू बोबी स्टूडियो, सुभाष गोयल, वरिंदर आष्ट, विशु सरीन, सुदेश महाजन, गुरविंदर शर्मा गुल्लू, मनीष त्रेहण, मनीष सोढी, मंजीत सिंह, गुलशन सिंह सग्गु, राजन भाटिया, सतपाल अकाउंटेंट, सुदेश महाजन, अरुण महाजन लवली, अश्वनी अग्रवाल हैप्पी, विनोद गोरा, चंद्रशेखर हैप्पी, हरप्रीत राजू, लवली कुमार, बलजिंदर सिंह आदि के अलावा अन्य मौजूद थे।
खूनदान करने वालों के साथ आए मेहमान।-भास्कर