पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kadiya News 8 Day Langar Begins On Batala Harchowal Road Akali Leader Gurikbal Honored

बटाला-हरचोवाल रोड पर 8 दिवसीय लंगर शुरू, अकाली नेता गुरइकबाल सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री आनंदपुर साहिब के होला मोहल्ला मेले को समर्पित आठ दिवसीय लंगर बटाला-हरचोवाल रोड नजदीक गांव लीलकलां में प्रबंधकों, गांव काहलवां और लीलकलां के लोगों तथा एनआरआई भाइयों के सहयोग से आरंभ किया गया। इसमें विशेष तौर पर शिरोमणि अकाली दल बादल के जत्थेबंधक सचिव पंजाब गुरइकबाल सिंह माहल शामिल हुए। इस अवसर पर सरबत के भले की अरदास करके आठ दिवसीय लंगर आरंभ किया गया। गुरइकबाल सिंह माहल ने लंगर में सहयोग करने वाले लोगों और एनआरआई भाइयों का धन्यवाद किया। इस दौरान मेंबर कुलदीप सिंह काहलवां और उनके साथ अन्य प्रबंधकों ने गुरइकबाल सिंह माहल का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर मेंबर कुलदीप सिंह, प्रेम सिंह घुमण, गुरदिलबाग सिंह नीटा माहल, दविंदर सिंह लाडा यूएई, रणजीत सिंह कुवैत, सुखदेव सिंह, परविंदर सिंह, बलविंदर सिंह फौजी, लाली पीएसईबी, जरनैल सिंह, हरमीत सिंह यूएई, बाबा लखा, गुरप्रीत सिंह कुवैत, अमरीक सिंह कतर, सरदूल सिंह कुवैत, युवराज सिंह काहलों, हरदीप सिंह बाउ, केपी धालीवाल, अमन धालीवाल, हरप्रीत धालीवाल, कंवर धालीवाल, पूर्व सरपंच चंचल सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सिंह, बाबा बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह काला व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...