- Hindi News
- National
- Gurdaspur News A Seminar Was Organized On Janaushadhi Day To Make People Aware
जनऔषधि दिवस पर सेमिनार लगा लोगों को किया जागरूक
सिविल अस्पताल बब्बरी गुरदासपुर में स्थित जन औषधि केंद्र गुरदासपुर में जन औषधि दिवस पर जागरुकता सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार के दौरान एसएमओ डॉ. चेतना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से गरीब लोगों को सस्ती दवाइयां मुहैया कराने हेतु जो जन औषधि केंद्र शहरों/कस्बों में खोले गए हैं, वह गरीब लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं। अब तक सस्ती और उच्च गुणवत्ता की दवाइयां लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में 6 हजार के करीब जन औषधि के स्टोर खोले जा चुके है, जिसका जरूरतमंद लोग लाभ उठा रहे हैं।
सेमिनार में जानकारी हासिल करते लोग।