- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Accused Arrested For Injuring A Bike Rider With A Splinter
बाइक सवार को किरच से हमलाकर जख्मी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 6 पर दर्ज किया था मामला, बाद में मिली जमानत
थाना सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को किरच से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिकंदर शर्मा पुत्र सतीश कुमार निवासी कोट मोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में लेबोरेटरी टेक्नीशियन का काम करता है। 18 फरवरी को वह शाम 7.30 बजे छुट्टी कर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। वह प्रिंस रिजॉर्ट के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही राजीव कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार और तीन अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ लैस होकर खड़े थे। इनमें से एक अज्ञात ने उनके मोटरसाइकिल के साथ अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। राजीव कुमार ने कहा कि तुमने गवाही देकर मुझ पर केस दर्ज कराया है। इसलिए तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। राजीव ने हाथ में पकड़ी किरच के साथ उन पर वार कर दिया। अनिल ने भी उनकी पीठ पर किरच से वार कर दिया। इस दौरान प्रदीप ने उस पर बेसबॉल बैट से वार कर दिया।
इसी बीच उसके पिता सतीश कुमार, जो कार में गुरदासपुर किसी काम के लिए गए थे, मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर वह उसके पास आ गए। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से बाग निकले। पिता ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 324, 323, 148 और 149 के तहत केस दर्ज कर लिया था। इनमें से आरोपी अनिल कुमार उर्फ मनी निवासी हरदान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।