- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Accused Of Naming His Land As A Fake Certificate Of Death Arrested
मौत का जाली सर्टीफिकेट बना जमीनअपने नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार
गांव चौड़ सिधवां में तीन लोगों ने महिला की मौत का जाली सर्टीफिकेट बनाकर जमीन अपने नाम करा ली थी। थाना सदर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। राजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी सिधवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने संत कौर की मौत का जाली सर्टीफिकेट तैयार कर उनकी जमीन का इंतकाल अपने नाम पर करा लिया।
इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री प्रताप सिंह और बलजिंदर कौर के नाम पर करा दी गई। पुलिस ने आरोपी मनजिंदर सिंह, प्रताप सिंह और बलजिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। इनमें से मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।