पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Alleged To Rob Siriya And Cash From The Newly Constructed School

नए बन रहे स्कूल से सरिया और नकदी लूटने का आरोपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना तिब्बड़ पुलिस ने नए बन रहे स्कूल से सरिया और नकदी लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बलविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी कलानौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि क्रिस्टल फार्म एजुकेशन सोसायटी की ओर से पेट्रोल पंप पाहड़ा के पास स्कूल बनवाया जा रहा है। रात के समय यहां पर काफी लेबर रहती है।

9 जनवरी 2019 की रात को वह निर्माणाधीन स्कूल में चक्कर लगाने गए थे। इस बीच ट्रक में सवार आठ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और लेंटर डालने के लिए रखा गया 10 से 15 क्विंटल सरिया ट्रक में लोड करने लगे। उनके पूछने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाया, जिसके चलते वह पीछे हट गए। इस बीच उनकी फर्म में काम करता टिप्पर चालक अरविंद शर्मा पुत्र केवल कृष्ण निवासी अब्बलखैर टिप्पर लेकर वहां पहुंचा। अज्ञात लुटेरों ने उनके चालक से 22 हजार रुपए छीन लिए। यही नहीं आरोपियों ने उनकी लेबर को भी कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उस समय अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इनमें से पुलिस ने आरोपी प्रिंसपाल सिंह उर्फ प्रिंस निवासी हरबंस नलकेयां वाली गली, थाना सदर अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...