स्मार्ट कार्ड लाभार्थियों को गेहूं आबंटित
दीनानगर | पंजाब सरकार की ओर से स्मार्ट कार्ड स्कीम के तहत दीनानगर ब्लाक के गांव कलीजपुर में लाभार्थियों को गेहूं का वितरण किया गया। डिपो होल्डर संतोख सिंह ने गांव की सरपंच कमलजीत कौर की देखरेख में लाभार्थियों को क्विंटल सस्ता गेहूं आबंटित किया। सरपंच कमलजीत कौर ने बताया कि गांव में 545 स्मार्ट कार्ड लाभार्थी हैं। इनमें से अभी आधे लाभार्थियों को करीब 240 क्विंटल गेहूं बांटा गया है। बाकी लाभार्थियों को भी इसी हफ्ते गेहूं आबंटित कर दिया जाएगा। इस मौके पर जीओजी कमलजीत, जीओजी प्रीतम, मनजीत, मित्तर सिंह, ओंकार, प्रेम चंद आदि मौजूद थे।