पोस्टर मेकिंग में अमनदीप और रंगोली में किरणजोत अव्वल
मुकाबलों में विजेता बच्चों को सम्मानित करते कॉलेज प्रबंधक।
बटाला | बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज में साइंस सोसायटी ने प्रिंसिपल डॉ.एडवर्ड मसीह की अगुवाई में प्रो. मनदीप बेदी और डॉ. अमिता के य|ों से साइंटिफिक रंगोली, पोस्टर, गीत और डांस मुकाबले करवाए। पोस्टर मुकाबले में अमनदीप कौर सेमेस्टर चौथा और साइंटिफिक रंगोली में किरणजोत कौर और जैसिका प्रथम रही। सभ्याचारक मुकाबले में डांस में अमनदीप कौर सेमेस्टर छठा और गीत प्रतियोगिता में निधि सेमेस्टर चौथा विजेता रही। सेमेस्टर पहले की यूनिवर्सिटी परीक्षा में अव्वल रहे महकप्रीत सिंह और पल्लवी को इनाम दिए। डॉ.सुखदीप घुम्मण और प्रो.नेहा ने साइंस सोसायटी की संचालन कमेटियों के पदाधिकारियों व स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।