पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 अप्रैल को होने वाली रैली संबंधी अम्मु चीमा ने नौजवानों से की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कादियां | गुरदासपुर में शिरोमणि अकाली दल द्वारा करवाई जा रही 5 अप्रैल को जिला स्तरीय रैली को संबोधन करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तथा माझे के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंच विशेष तौर पर शिरकत कर कांग्रेस पार्टी के झूठे वादों की पोल खोलेंगे। उक्त जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य अमरिन्द्र सिंह उर्फ चीमा ने हजारों की संख्या में एकत्र युवाओं के साथ की एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी, क्योंकि इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा लोग एकत्र होंगे। अम्मु चीमा ने बताया कि उक्त रैली के संबंध में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
खबरें और भी हैं...