- Hindi News
- National
- Batala News An Absconder Selling Liquor In An Empty Plot 24 Bottles Recovered
खाली प्लॉट में शराब बेचता हुआ फरार, 24 बोतलें बरामद
गुरदासपुर | खाली प्लॉट में अवैध ढंग से शराब बेच रहा आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस ने 24 बोतल शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए बस स्टैंड धारीवाल में मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी सुधीर निवासी रणिया मिशन अस्पताल रोड पर खाली प्लॉट में शराब बेच रहा है। पुलिस ने उक्त जगह पर रेड की तो आरोपी प्लास्टिक की बोरी फेंककर फरार हो गया। बोरी में से 24 बोतल ठेका मार्का शराब बरामद हुई। थाना धारीवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।