पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Anganwadi Workers Helpers Organize Awareness Rally On Women39s Day

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी वर्करों/हेल्परों ने निकाली जागरुकता रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दफ्तर बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी काहनूवान ने गांव कोट योगराज में सीडीपीओ मधु राधा की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया।

इस मौके सीडीपीओ मधु राधा ने आंगनबाड़ी हेल्परों/वर्करों को संबोधित करते महिलाओं को अपने अधिकारों प्रति सुचेत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु हमेशा तैयार रहना चाहिए। उपरांत आंगनबाड़ी वर्करों/हेल्परों ने गांव में महिला दिवस को समर्पित जागरुकता रैली भी निकाली, जिसे सीडीपीओ ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके गांव सरपंच कमलजीत सिंह, सुपरिटेंडेंट प्रेम लता, विक्रम अग्निहोत्री, गुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

महिला दिवस पर जागरुकता रैली निकालतीं आंगनबाड़ी हेल्पर/वर्कर।
खबरें और भी हैं...