पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणित प्रश्नोत्तरी में अंजना, पल्लवी, वंदना और काजल रहीं अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएसएम काॅलेज दीनानगर में प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली की अध्यक्षता में रामानुजन मैथेमेटिकल सोसायटी की ओर से गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल तुली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित एक महत्वपूर्ण विषय है। जिसमें महारत हासिल करने के लिए मूल अवधारणा की जानकारी हासिल होना बेहद जरूरी है। इस दौरान केलकुल्स, सॉलिड ज्योमेट्री, स्टेटिक्स, न्यूमेरिकल एनाॅलायसेस, लाइनर अलजेबरा पर आधारित चार टीमों बाइनरी कोड, केलकुल्स हीरो, मैथेमेजिशियन, रियल वंस में प्रश्नोत्तरी मुकाबला करवाया गया। इसमें बाइनरी कोड टीम प्रथम और मैथेमेजिशियन टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीमों के विद्यार्थियों अंजना, पल्लवी, वंदना, काजल को प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो. विशाल, प्रबोध ग्रोवर, प्राची, अनिका, लखविंदर, भावना, शिवानी, रूपिंदर कौर, मनप्रीत कौर, बबीता, अर्पिता, साजन, रमणीक तुली, गुरप्रीत शर्मा, श्वेता आदि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...