पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रीनलैंड का एनुअल रिजल्ट आउट, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनानगर| ग्रीनलैंड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का एनुअल परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर ने रिजल्ट आउट करते हुए बताया कि सभी कक्षाओं के बच्चे अच्छे अंक लेकर परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। जो कि उनकी मेहनत और लगन को प्रदर्शित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए अगली कक्षा में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र मेहनत व लगन ही है। इसी से हम अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय दिया। इस मौके पर कोऑर्डीनेटर मनदीप कपूर, सोनिका शर्मा सहित समूह स्टाफ उपस्थित था।
खबरें और भी हैं...