पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News B First In Kuljeet Kaur Merit List Of Sd College In Walk Fashion Styling Amp Grooming

बी. वॉक फैशन स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में एसडी कॉलेज की कुलजीत कौर मेरिट लिस्ट में फर्स्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमेन गुरदासपुर की बी.वॉक फैशन स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग (सेमेस्टर-1) की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा घोषित परिणामों में मेरिट सूची में कब्जा कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा ने बताया कि उनके कॉलेज की छात्रा कुलजीत कौर ने 83% अंक लेकर मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार सुषमा ने 75% अंक लेकर चौथा, राजविंद्र ने 74% अंकों के साथ छठा, रवनीत कौर ने 73% अंकों संग 7वां, रमन ने 72% अंकों के साथ 8वां, प्रिया ने 71% अंकों के साथ 9वां और प्रियंका ने 70.50% अंकों संग 10वां स्थान मेरिट सूची में प्राप्त किया है। शानदार रिजल्ट का श्रेय प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने विभाग की कुशल कार्यगुजारी और छात्राओं की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने विभागाध्यक्ष हर्षा शर्मा, जगजीत कौर, प्रिया समेत छात्राओं के अभिभावकों को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...