- Hindi News
- National
- Dina Nagar News Bdpo Takes Stock Of Stadium In Village Udipur Instructions To Complete The Work By 31 March
बीडीपीओ ने गांव उदीपुर में स्टेडियम के निर्माण का लिया जायजा, 31 मार्च तक काम मुकम्मल करने के निर्देश
बोले- 80 % निर्माण कार्य हो चुका है पूरा
पंजाब सरकार की ओर से स्वीकृत की गई ग्रांट से ब्लाक दीनानगर के गांव उदीपुर में बनाए जा रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति का ब्लाक पंचायत व विकास अधिकारी प्रवीण सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और स्टेडियम का निर्माण कार्य 31 मार्च तक मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के प्रयासों से मिली ग्रांट से गांव में चार एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि गांव के युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित किया जा सके। स्टेडियम बनने से आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और बाकी काम भी तय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच सरदार सिंह, जेई राजिंदर सिंह, वीडीओ उत्तम सिंह व सतनाम सिंह भी मौजूद थे।
दीनानगर के गांव उदीपुर में स्टेडियम के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते बीडीपीओ प्रवीण सिंह।-भास्कर