पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kadiya News Bike Rider Escaped Snatching Mobile And Purse On The Pretext Of Touching The Feet Of The Elderly

बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग के पैर छूने के बहाने मोबाइल व पर्स छीन फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार शाम को कादियां के कॉलेज रोड पर बुजुर्ग महिला के पैर छूने के बहाने मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उनसे पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए बलजीत सिंह बल्ली ने बताया कि उनकी माता दलबीर कौर प|ी अमरीक सिंह निवासी मोहल्ला धर्मपुरा कादियां रोजाना की तरह शाम साढ़े 4 बजे कॉलेज रोड कादियां में तीन
अन्य महिलाओं के साथ सैर कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे पास आए और उनकी माता के पैर छूने लगे, जिसके बाद वह अचानक उनका पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब 700 रुपए थे। इस संबंधी थाना कादियां पुलिस को शिकायत दी गई है। बलजीत सिंह ने बताया कि घटना वाले स्थान के आस-पास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन को लूट व चोरी
की वारदातों को देखते हुए गश्त बढ़ानी चाहिए।

जानकारी देते हुए बलजीत सिंह, साथ दलबीर कौर।
खबरें और भी हैं...