होली के दिन कैबिनेट मंत्री बाजवा ने शुरू करवाए विकास कार्य
पंजाब सरकार द्वारा बटाला शहर के विकास के लिए य| लगातार जारी हैं और विकास कार्यों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने होली के दिन शहर के विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने गाेशाला रोड के सीवरेज और सड़क बनाने के कार्य शुरू किया। इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही बाजवा ने आरआर बावा कॉलेज से नेहरू गेट तक सड़क बनाने के काम की शुरूआत भी की, जिस पर 2 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च होंगे। मल्ली मार्केट (डेरा बाबा नानक रोड) के इलाके की सड़क 40 लाख रुपए के साथ नई बनाई जाएगी, इस काम की शुरूआत बाजवा द्वारा की गई। इसके साथ ही बाजवा ने अमृतसर बाइपास से गुरदासपुर बाइपास तक सड़क किनारे नई लाइटें लगाने के प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने शास्त्री नगर का भी दौरा किया और लोगों की मुश्किलें सुनीं। बाजवा ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को शास्त्री नगर के सीवरेज को समस्या को हल करने को कहा।