पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बटाला | दहेज के लिए प्रताड़ित व मानसिक परेशान करने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जगरूप कौर वासी कोटली शाह हबीब जिला अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी 18 जून 2017 को गांव झंजियां खुर्द के रहने वाले मंगल सिंह के साथ हुई थी। पीड़ित जगरूप कौर ने पुलिस को बताया, कि शादी के समय उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन उसका पति मंगल सिंह इस दहेज से खुश नहीं था और उस पर मायके से कार लाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...