पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Case Of Police Constable39s Car Performing Attempt To Murder Assailants

पुलिस कांस्टेबल की कार परफायरिंग, हमलावारों पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की कार पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास करने के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना रंगड़-नंगल के एसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल सिमरनबीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है और वह अभी ओएएसआई ब्रांच बटाला में क्लर्क का काम देख रहा है। कांस्टेबल सिमरनबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रात
करीब सवा 10 बजे अपनी
ड्यूटी खत्म करके कार पीबी06एएन3929 से अपने घर गांव बदोवाल जा रहा था। जब वह गांव मेहता के नत्त के पास पहुंचा तो उसकी कार का एक मोटरसाइकिल पीछा करने लगा, जिस पर 3 युवक बैठे हुए थे। उन्होंने उसकी कार का कुछ दूर तक पीछा किया और फिर उसकी कार के पिछे वाले शीशे पर गोली चला दी। गोली पिछले शीशे को तोड़ कर कार के डैशबोर्ड से होती हुई अगले शीशे पर जा लगी। अपने पर हुए हमले को देखते हुए उसने कार और तेज कर ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया। एसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल सिमरनबीर सिंह की शिकायत के आधार पर 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 307, 427, 34 आईपीसी व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गौर हो कि पिछले कुछ समय से बटाला शहर और आसपास के इलाके में हत्याएं, लूटपाट, छीनाझपटी जैसी बड़ी वारदातें हो रहीं हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। पुलिस द्वारा रात के समय में नाका लगाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन रात के समय पुलिस के नाके ज्यादा देर तक नहीं टिक पाते। लेकिन अब पुलिस के ही कांस्टेबल को मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया है। इससे साफ होता है कि हमलावरों को पुलिस की कोई प्रवाह नहीं है।

खबरें और भी हैं...