पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Cctv Cameras Will Be Installed In Government Schools To Protect Teachers And Students

सरकारी स्कूलों में टीचर्स और स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स और स्टूडेंट्स की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कराए जाएंगे। इसके लिए जिले के प्राइमरी और सेकंडरी स्कूलों को 79.59 लाख रुपए का फंड जारी किया गया है। यह राशि ई ट्रांसफर के माध्यम से जिलों को जारी कर दी गई है।

गुरदासपुर जिले के प्राइमरी स्कूलों के लिए 42.42 लाख, जबकि सेकंडरी स्कूलों के लिए 37.17 लाख रुपए जारी हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से फैसला लिया गया है कि सभी जिलों के सरकारी स्कूलों के अत्यंत नाजुक, नाजुक और कम नाजुक स्कूलों की कैटागरी बनाकर सीसीटीवी इंस्टॉल कराए जाएं। इन स्कूलों में क्रमानुसार सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...