श्री गुरु हरि राय जी का गुरगद्दी दिवस मनाया
वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल बटाला में प्रिंसिपल ऐनसी की अगुवाई में कुदरत के सिरजनहार और वातावरण प्रेमी श्री गुरु हरि राय जी का गुरगद्दी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस मौके गुरू जी द्वारा जगत भलाई के लिए और वातावरण की संभाल के लिए डाले गए योगदान के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, हवा, पानी और मिट्टी में जहरीले तत्व खत्म करने के लिए अपने आस-पास साफ-सफज्ञई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके स्कूल में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया, उपरान्त शब्द कीर्तन हुआ। इस दौरान अटूट
लंगर स्टूडेंट्स व स्टाफ में वितरित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, प्रबंधक कमेटी और स्टूडेंट्स मौजूद थे।