पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल भवन में मेडिकल हेल्प के लिए जरूरतमंदों को दिए चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन (नेशनल अवार्डी) की तरफ से जरूरतमंद गरीब बच्चों को बाल भवन में मेडिकल हेल्प के चेक दिए। को-अॉर्डिनेटर वरिंदर सिंह सैनी की अगुवाई में चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों ने चार केसों का उनके घरों में जाकर आर्थिक स्थिति देखने उपरांत और मेडिकल बिलों का निरीक्षण करने के बाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर महाजन से चेक की मंजूरी ली गई। यह चेक विवेक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद गुरदासपुर, असीह मसीह पुत्र सन्नी मसीह निवासी गांव खुंडा, हरलीन कौर पुत्री कुलबीर सिंह निवासी बहरामपुर, अफसाना पुत्री सन्नी निवासी नंगल कोटली मंडी गुरदासपुर को क्रमश: 4 हजार रुपए व 5-5 हजार रुपए दिए। जरूरतमंद बच्चों के अभिभावकों ने इस कार्य की पुरजोर प्रशंसा की। इस मौके टीम मेंबर नेहा पंडित, अनीता, नवनीत कौर, नवदीप व अन्य मौजूद थे।

जरुरतमंद परिवारों को चेक देते प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन।
खबरें और भी हैं...