स्कूल में चाइल्ड लाइन ने कोरोना वायरस के बारे किया अवेयर
गुरदासपुर | चाइल्ड लाइन 1098 के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर वरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकारी प्राइमरी स्कूल बलवंडा में कोरोना वायरस बचाव और 1098 संबंधी जागरुकता सेमिनार लगाया। हेल्पलाइन नंबर 1098 और कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कोरोना वायरस के बुरे प्रभावों से बचने की सावधानियां संबंधी अवगत कराया और बताया कि किसी से हाथ ना मिलाएं, गले ना मिले, किसी खाली जगह पर थूंके ना, खांसी/बुखार वाला व्यक्ति भीड़ वाली जगह पर ना जाए और उससे कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। खांसते/छिंकते समय रुमाल के साथ नाक/मुंह ढकें। पालतु और जंगली जानवरों से असुरक्षित संपर्क ना रखें। उधर, काउंसलर नवनीत कौर ने सामाजिक कुरीतियों और लड़कियों की समस्याओं बारे बताया।