पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गीतों पर डांस करके बच्चों ने की मस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किड्स मिलेनियम प्ले वे स्कूल जालंधर रोड बटाला ने अपने स्कूल का दूसरा वार्षिक उत्सव आयोजित किया। जिसमें विनय सुंदर शर्मा पंजाब प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यातिथि एवं अरुण अग्रवाल नगर संघ चालक बटाला विशेष अतिथि उपस्थित हुए। स्कूल की एमडी तनु महाजन एवं प्रिंसिपल भावना गुलाटी ने अतिथियों का स्वागत उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करके किया। शुरुआत दीप ज्योति प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सामाजिक संदेश देने वाले नाटक प्रस्तुत किए और लोक गीत एवं अन्य गीतों पर डांस करके सभी का मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं साथ में बच्चों के अभिभावकों को भी शामिल करते हुए बहुत सी खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई।

स्कूल के चेयरमैन नरेश महाजन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से ही बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता रहे। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पंकज महाजन, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हर्ष मरवाहा, विनय महाजन, दीपक अग्रवाल, राकेश महाजन, सुखदेव महाजन, जगतपाल महाजन, राजेश अग्रवाल, नीटू अहूजा, सुधा महाजन, विभा घई एवं स्कूल के प्रबंधक तनु महाजन, प्रिंसिपल भावना गुलाटी, सुमिती महाजन, डोली महाजन, चिना बावा, अदिति व परम मौजूद थे।

किड्स मिलेनियम प्ले वे स्कूल ने मनाया दूसरा वार्षिक उत्सव

प्रोग्राम के दौरान डांस करते बच्चे।-भास्कर
खबरें और भी हैं...