पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेबी शो में बच्चों ने रैंप वॉक से दिखाई प्रतिभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर पब्लिक स्कूल में पहली बार ‘उमंग बेबी शो’ उत्साह के साथ करवाया। कार्यक्रम में 0-2 साल, 2 से 4 साल और 4-6 साल के तीन ग्रुपों में 300 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की रजिस्ट्रेशन के बाद अबरोल मेडिकल सेंटर के माहिर डॉक्टरी टीम ने बच्चों के मेडिकल चेकअप किया।

क्वालीफाइड बच्चों में मां प्रति स्नेह, एक्टिव, हेल्थ हाइजीन, टैलेंट और सेल्फ कॉन्फिडेंस पाया गया। 10 बच्चों में से दो बच्चों को चुना गया, जिनका पहरावा और प्रतिभा देख उन्हें रैंप और वॉक करने का मौका दिया गया। इसके बाद बच्चों को जजों ने सवाल-जवाब किए।

इन बच्चों के तीन ग्रुपों में पहले नंबर पर आने वाले बच्चों को 5100 रुपए, क्राउन और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उधर, दूसरे ग्रुप के बच्चों को 3100 रुपए, क्राउन व सर्टिफिकेट और तीसरे ग्रुप के बच्चों को हंसमुख चेहरा, फोटोजेनिक फेस, हेल्दी बेबी और शानदार पहनावा अवार्ड देकर सम्मानित किया। घोषित परिणाम अनुसार अव्वल रहे ए ग्रुप की हिमाइया, बी ग्रुप की काव्यांश और सी ग्रुप की नमय को 51-51 सौ की राशि दी गई। इसी प्रकार ग्रुप-ए की रियाना ग्रुप की अनाया और ग्रुप-सी की सजल को 31-31 सौ रुपए की नकद राशि भेंट की।

जज की भूमिका एसएल भवन स्कूल अमृतसर की प्रिंसिपल डॉ. अनीता भल्ला, 307 इनरव्हील क्लब अमृतसर की जिला चेयरमैन सोनिया गुप्ता, पूनम मित्तल और इनरव्हील क्लब अमृतसर पूनम महिंदरू मौजूद थे। यहां डॉ. भल्ला, प्रिंसिपल अर्चना व वाइस प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा ने अपने विचार पेश किए। इस मौके बच्चों के अभिभावक, शहरी गणमान्य व स्टाफ मेंबर मौजूद थे।

बेबी शो में विजेता बच्ची को सम्मानित करते जज व स्कूल प्रबंधक।
खबरें और भी हैं...