चिन्मय मिशन ने 101 महिलाओं को बांटा राशन
चिन्मय मिशन गुरदासपुर ने 143वां राशन वितरण समारोह स्थानीय राम सिंह दत्त मेमोरियल हॉल में करवाया। समारोह में बतौर मुख्य मेहमान हलका गुरदासपुर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा व उनकी प|ी सर्वजीत कौर शामिल हुईं। जबकि रीजनल कॉलेज गुरदासपुर के एमडी डॉ. संजीव सरपाल, उनकी प|ी रंजन सरपाल व बेटा चिरंजीव पारस सरपाल ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इस दौरान पूर्व चयनित 101 महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रत्येक महिला के हिसाब से राशन वितरित किया। इससे पहले राकेश ने अपने साथियों संग एकांश व नमन के साथ भजन प्रस्तुत किए। जबकि सुभाष दीवाना ने अपनी कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उधर, प्रधान हीरा अरोड़ा ने मिशन के उद्देश्य व गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. चरणदास शास्त्री ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार सचिव केके शर्मा ने वर्षभर में महिला साक्षात्कार के विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में विधायक पाहड़ा ने मिशन के कार्यों की प्रशंसा की और समाज के प्रति अपने सेवा वचनों को दोहराया। उन्होंने मिशन के आश्रम के लिए जगह देने का भी ऐलान किया।
अंत में मेहमानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नवदीप गंडोत्रा, रोहित महाजन, इंद्रजीत सिंह बाजवा, अशोक पुरी, प्रिंसिपल उपमा महाजन, सुरजीत सिंह, रविंदर शर्मा, मनोज व अन्य मौजूद थे।
समारोह के मंच पर उपस्थित अतिथिगण व प्रबंधक।-भास्कर