- Hindi News
- National
- Batala News Civil And Police Department Officers Honored In Livestock Championship
पशुधन चैंपियनशिप में सेवाएं देने वाले सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारी सम्मानित
राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप और एग्री एक्सपो-2020 को कामयाब करने वाले सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को पशु पालन विभाग द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गुरदासपुर डॉ.शाम सिंह ने विभाग के साथी अधिकारियों डॉ. सरबजीत सिंह रंधावा, डॉ. गुरदेव सिंह के साथ बटाला में पहुंचकर एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह, डीएसपी बीके सिंगला, लोक संपर्क अधिकारी इंद्रजीत सिंह बाजवा और एसएचओ मुख्तयार सिंह को पशुधन चैंपियनशिप की कामयाबी के लिए दिए विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।
वहीं, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शाम सिंह ने कहा कि बटाला के इन अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप और एग्री एक्सपो को सफल बनाने के लिए पूरी तनदेही से अपनी सेवाएं निभाई गई थी, जिनके य|ों से यह चैंपियनशिप कामयाब रही है।
एसएसपी ओपिंदरजीत सिंह घुम्मण, डीएसपी सिंगला को सम्मानित करते पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.शाम सिंह व अन्य।-भास्कर