- Hindi News
- National
- Dina Nagar News Clip Boards And Pens Were Given By The Development Council Of India
भारत विकास परिषद ने क्लिप बोर्ड व पेन दिए
भारत विकास परिषद की दीनानगर शाखा की ओर से प्रधान विजय कांसरा की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को इम्तिहान के सिलसिले में क्लिप बोर्ड व पेन उपहार स्वरूप दिए गए। परिषद ने एसडी माडर्न हाई स्कूल, सर्वहितकारी विद्या मंदिर, डीजी खान स्कूल, अार्य हिंदी पाठशाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल झखड़पिंडी, तलवंडी, सम्मूचक्क और कुंडे घेसल के विद्यार्थियों को सामग्री भेंट की।