- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Computer Teachers Will Hold State Level Rally In Sangrur With Families
कंप्यूटर शिक्षक परिवारों के साथ संगरूर में करेंगे प्रदेश स्तरीय रैली
कंप्यूटर शिक्षक यूनियन पंजाब जिला गुरदासपुर ने 15 मार्च की रैली की तैयारियों संबंधी गुरु नानक पार्क में मीटिंग की। यूनियन नेताओं ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षकों को राज्यपाल पंजाब ने 1 जुलाई 2011 में रेगुलर किया, लेकिन मौजूदा पंजाब सरकार 7000 कंप्यूटर शिक्षकों को जानबूझ कर इंटैरिम रिलीफ (आईआर) और प्रमोशन केस (एसीपी) लागू नहीं कर रही। इस कारण कंप्यूटर शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है। नेताओं ने आईआर और एसीपी लागू करने की मांग की है। यदि सरकार शिक्षकों की मांगों को लागू नहीं करती तो कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब 15 मार्च को प्रदेश स्तरीय रैली संगरूर में करेगी। नेताओं ने बताया कि पंजाब भर के 7000 कंप्यूटर शिक्षक अपने परिवारों समेत शिक्षामंत्री की कोठी का घेराव करेंगे। इस मौके पर सतनाम सिंह हरचोवाल, गुरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, सलविंदर कुमार, सुरिंदर सिंह, जगदीश सिंह, जनमीत, इंद्रजीत सिंह, नरेश कुमार, राज कुमार, एसपी सिंह, अमित कुमार, केवल कृष्ण, तरसेम सिंह, गुरप्रीत सोहल, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, हरजीवन सिंह, तजिंदर सिंह, मनेश्वर सिंह, रविंदर सिंह, नरिंदर पाल, अमन बाजवा, लखबीर सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।