पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kadiya News Conducted A Religious Gathering Dedicated To The 550th Prakash Parv At Gurdwara In Mokal

मोकल के गुरुद्वारा में 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागम करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव मोकल के गुरुद्वारा श्री अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागम प्रबंधकों और गांव के समूह लोगों के सहयोग से श्रद्धा-भावना से मनाया गया। इस अवसर पर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत संत बाबा सरूप सिंह चंडीगढ़ वालों ने आई हुई संगत को गुरू इतिहास के साथ जोड़ा। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी दविंदर सिंह श्री हरगोबिंदपुर ने संत बाबा सरूप सिंह चंडीगढ़ वालों के जत्थे को सिरोपा पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर संगत के लिए अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर ग्रंथि दविंदर सिंह श्री हरगोबिंदपुर, सरपंच गुरप्रीत सिंह, वस्सन सिंह, करनैल सिंह, अजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, नितनेम सिंह, हरपाल सिंह कंडीला, लखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रगट सिंह, अमनदीप सिंह, नरिन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, दलजीत सिंह, अमृतपाल सिंह व अन्य मौजूद थे।

कीर्तनी जत्थे का सम्मान करने के बाद ग्रंथी दविंदर सिंह व अन्य।
खबरें और भी हैं...