पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Confession Of The Accused We Have Only Killed Mukesh To Save The Honor Of The Murdered Mother Sister

आरोपियों का कबूलनामा, हमने ही किया है कत्ल मां-बहन की इज्जत बचाने के लिए मुकेश को मारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कहा- हमारा आतंकियों से कोई संबंध नहीं, पुलिस कर रही मारपीट

मृतक मुकेश की हत्या के मामले में नया मोड़ तब देखने को मिला, जब मंगलवार को सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों हत्यारों का मेडिकल करवाने लाया गया। आरोपी कर्ण और माउ ने आरोप लगाया कि मृतक मुकेश हमारी मां-बहन को अश्लील इशारे करता था। कई बार मुकेश को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह बाज नहीं आया। जिस कारण अपनी मां-बहन की इज्जत बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हत्या में हम दोनों के अलावा किसी और का कोई हाथ नहीं है और न ही उनका किसी आतंकवादी संगठन के साथ कोई संबंध है। कर्ण व माउ ने यह तक आरोप लगाया कि पुलिस उन पर आतंकवादियों से संबंध होने का दबाव बना रही है और उनसे मारपीट कर रही है।

उधर, इस संबंध में एसएसपी ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि दोनों आरोपियों का 14 दिन तक का पुलिस रिमांड पूरा हो चुका है। फिर भी जांच के दौरान अगर कुछ नया सामने आया तो आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा।

आरोपियों के मुकेश पर लगाए आरोपों के बाद मोहल्लावासी परिवार के हक में आए, पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

मीडिया के समक्ष मुकेश की हत्या के आरोपियों द्वारा मुकेश पर उनकी मां-बहन को अश्लील इशारे करने के आरोपों के बाद भंडारी मोहल्ला के लोग मृतक मुकेश के परिवार के पक्ष में सड़क पर उतर आए। देर रात करीब दस बजे आरोपी कर्ण व माउ डोन द्वारा मुकेश पर अश्लील इशारे करने के लगे आरोपों को नकारते हुए भंडारी मोहल्लावासियों ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों पर दबाव डालकर इस तरह के बयान मीडिया के समक्ष दिलाए गए हैं। मुकेश ने मोहल्ले में कइयों की मदद की है। करीब एक घंटा तक मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक मुकेश के भाई संजीव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की सच्चाई को सामने लाने की बजाए मामले को घूमा रही है। संजीव ने कहा कि दोनों आरोपियों द्वारा दबाव के चलते हत्या का खुद को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि इन दोनों के अलावा हत्या के पीछे कई और लोग भी शामिल हैं। संजीव ने कहा कि आरोपी कर्ण के मामा, मामी, मौसी व मोहल्ले के लोग उनके भाई के चरित्र के बेदाग बता रहे हैं और आरोपी किसी के बहकावे के चलते मामले की सच्चाई सामने न आए, इसीलिए इस तरह की मनगढंत कहानियां बनाई जा रही हैं।

पति की हत्या की सच्चाई सामने लाए बिना चैन से नहीं बैठूंगी | मृतक मुकेश की प|ी मितू नैयर ने कहा कि उनके पति की मौत के मामले को लेकर जो आरोपियों द्वारा आरोप लगाए गए हैं, वह सारे मोहल्ले के लोगों व आरोपी कर्ण के रिश्तेदारों ने ही नकार दिए हैं। मितू ने कहा कि आरोपी अब कह रहे हैं कि उसका पति इस तरह की गलत हरकतें करता था, तो पुलिस ने जांच करने के बाद मीडिया व परिजनों को क्यों नहीं बताया। पुलिस पहले इस मामले को लूट बता रही थी। मितू ने कहा कि पति की हत्या की सच्चाई का पता लगाए बिना वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर पुलिस सच्चाई सामने न लाई तो सोमवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर बच्चों सहित आत्मदाह करूंगी।

मृतक की प|ी बोली- पुलिस के दबाव में आरोपियों ने दिया गलत बयान, इंसाफ न मिला तो सोमवार को बच्चों समेत एसएसपी कार्यालय के बाहर करूंगी आत्मदाह

अस्पताल में मेडिकल करवाने को लाए गए दोनों आरोपी तथा (दाएं) मृतक के परिजन व भंडारी मोहल्ला के लोग पुलिस के खिलाफ रोष जताने के बाद जानकारी देते।-भास्कर
खबरें और भी हैं...