कांग्रेस सरकार वादे निभाने में असफल : अमरपाल
कादियां | श्री हरगोबिंदपुर के गांव चूहेवाल और गांव कामपत्ती में आम आदमी पार्टी द्वारा जनसभा करवाई। इसमें ‘आप’के पंजाब महासचिव एडवोकेट अमरपाल सिंह ने कहा कि ‘आप’ दिल्ली में जनता को जो सुविधाएं दे रही हैं और जो भी विकास कार्य कर रही है, उसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी की पंजाब सरकार लोगों के साथ किए हुए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।। इस मौके मिट्ठू चूहेवाल, सतपाल चूहेवाल, सतनाम मसीह, हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, काली व अन्य मौजूद थे।