कोरोना वायरस एक संदिग्धमरीज की रिपोर्ट आई नेगेटिव
6 मार्च को सिविल में भर्ती हुआ था संदिग्ध मरीज
सिविल अस्पताल में 6 मार्च को भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि बीमार होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। एसएमओ डाॅ. चेतना ने बताया कि गांव कीड़ी अफगाना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। ज्ञात रहे कि नोयडा में नौकरी करते गांव कीड़ी अफगाना के 43 वर्षीय व्यक्ति का 15 दिनों से उसका बुखार नहीं उतर रहा था।
वहीं, दिल्ली में काफी इलाज करवाने के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो वह घर लौट आया। काहनूवान के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे गरदासपुर रेफर कर दिया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इससे पहले भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि बाद में टैस्टों की रिपोर्ट में वह नेगेटिव पाया गया था। वहीं, सेहत विभाग ने विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी हुई है।
इधर, बटाला में भी इटली से आए एक बच्चे की रिपाेर्ट आई नेग्टिव
बटाला | बटाला-डेरा बाबा नानक रोड के एक गांव में इटली से आए बच्चे में संदिग्ध कोरोना वायरस के मिलते जुलते लक्ष्ण पाए जाने पर बच्चे के सैंपल लेकर हाइलेवल प्रयोगशाला में भेजे थे, जिसकी बुधवार को नेगेटिव रिपोर्ट सिविल अस्पताल में आ गई। एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल में एक महिला बच्चे की जांच करवाने के लिए डेरा बाबा नानक रोड से आई थी। बच्चे को हलका बुखारा, खांसी और जुकाम था, जिस पर उसके सैंपल लेकर पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जहां से बच्चे की कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट आई है।