- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Counseling Tomorrow For Imparting Dairy Education To Sc Beneficiaries
एससी लाभपात्रियों की डेयरी सिखलाई देने के लिए काउंसलिंग कल
गुरदासपुर | डिप्टी डायरेक्टर डेयरी बलविंदरजीत ने बताया कि स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ डेयरी फार्मिंग एज लिविंग हुड फॉर एससी बेनीफिशियरी अधीन अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को 2 हफ्ते की मुफ्त डेयरी सिखलाई अलग-अलग डेयरी सेंटरों पर करवाकर डेयरी यूनिट स्थापित करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि इस स्कीम अधीन अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को मुफ्त डेयरी सिखलाई देने के साथ-साथ वजीफा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला गुरदासपुर से संबंधित लाभपात्रियों की काउंसलिंग 11 मार्च को मिनी सचिवालय स्थित दफ्तर डिप्टी डायरेक्टर डेयरी गुरदासपुर (रुम नंबर-508/बी-ब्लॉक) में की जाएगी। चाहवान प्रार्थी अपना अनुसूचित जाति से संबंधित सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर दफ्तर में मिलें।