- Hindi News
- National
- Batala News Cover Nose And Mouth With Elbow While Coughing And Sneezing Smo Bhalla
खांसते व छींकते समय नाक और मुंह कोहनी से ढकें : एसएमओ भल्ला
लोगों से अपील- सेहत विभाग के सुझाए गए सुझावों को अपनाएं
कोरोना वायरस से लोगों को जागरुक करने लिए बुधवार शाम नगर निगम के हॉल में मीटिंग हुई। मीटिंग में एसडीएम कम निगम के कमिश्नर बलविंदर सिंह व सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ.संजीव भल्ला विशेष तौर पर पहुंचे। मीटिंग में सेनिटेशन वर्कर्स, एनजीओ और सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
निगम के कमिश्नर बलविंदर सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सफाई कर्मियों को कहा कि वह शहर की विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा फेंका गया कूड़ा इक्ट्ठा करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां होने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जब भी कूड़ा उठाएं, तो अपने हाथों में दस्ताने पहन कर ही उठाएं और दिन में अपने हाथ करीब 4 से 5 बार साबुन से धोएं। क्योंकि गंदा कूड़ा उठाने से सफाई कर्मचारियों जल्दी किसी बीमारी की चपेट आ सकते हैं। लोगों को चाहिए कि वह सेहत विभाग द्वारा सुझाए गए सुझावों को अपनाएं, ताकि कोरोना वायरस कोरोना से बचा जाए। किसी तरह की अफवाह, गलत सूचना फैलाने वाले के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 अधीन सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ.संजीव भल्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुझाए गए सुझावों से कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। इस मौके सुपरिंटेंडेंट निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह सोढी, स्वीता, हरिंदर सिंह, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, शिव लाल, अशोक लूना, रतन बटवाल, जतिंदर कद, हरबख्श सिंह मौजूद थे।
}अलावलपुर में मॉक ड्रिल से बचाव के िटप्स दिए
गुरदासपुर | कोरोना वायरस से बचाव हेतु सभी सावधानियां व जागरुकता को लेकर गांव अलावलपुर में सेहत विभाग और अलग-अलग विभागीय अधिकारियों और पुलिस विभाग ने कोरोना का मरीज मिलने पर तुरंत किए जाने वाले प्रबंधों संबंधी मॉक ड्रिल की। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि डीसी मोहम्मद इश्फाक की अगुवाई में मॉक ड्रिल ड्रिल कराई गई है। उधर, एकत्र गांववासियों को बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य जहां विभागों की कारगुजारी की समीक्षा करना है, वहीं, इससे लोगों में कोरोना वायरस प्रति अधिक से अधिक जागरुकता लाना भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। सिविल सर्जन ने कोरोना वायरस के बुरे प्रभावों की जानकारी दी।
कोरोना वायरस }अलावलपुर में मोक-ड्रिल की
कलानौर | गांव अलावलपुर में कोरोना वायरस संबंधी एसएमओ डॉ.लखविंदर सिंह अठवाल द्वारा मोक-ड्रिल की गई। इस ड्रिल में रेपिड रिस्पोंस टीम सीएचसी कलानौर और 60 के करीब पुलिस मुलाजिमों ने हिस्सा लिया, जिनमें डीएसपी कलानौर सैणी और एसएचओ अमनदीप सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। मोक ड्रिल के दौरान गांव अलावलपुर के तीन किलोमीटर एरिया को कैंटोनमेंट जोन बनाया गया। ड्रिल के दौरान गांव के लोगों को कोरोना वायरस बीमारी से न डरने की अपील की गई। साथ ही इससे बचाव के तरीके और जागरूक रहने के लिए कहा गया। इस दौरान डॉ. लखविंदर सिंह अठवाल और एसपी नवतेज सिंह ने बचाव के टिप्स दिए। इस मौकेडॉ.सुरेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रभजीत सिंह, एचआई दिलबाग सिंह, बीईई रविंदर सिंह आदि स्टाफ मौजूद था।
बरतें सावधानियां... लोगों को अपने हाथ दिन में तीन चार बार साबुन से धोने चाहिएं। अगर आसपास साबुन य पानी उपलब्ध नहीं तो उस स्थिति में ही हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर खांसी, जुकाम, तेज सिर दर्द और बुखार के लक्ष्ण दिखाई दें तो तुरंत सिविल अस्पताल में जांच करवाएं। हाथ मिलाने से परहेज किया जाना चाहिए और खांसते व छींकते नाक और मुंह पर हाथ य रुमाल रखने की बजाए कोहनी से नाक व मुंह ढकना चाहिए।
कोरोना वायरस से लोगों जागरुक करते कमिश्नर बलविंदर सिंह साथ हैं एसएमओ डॉ.भल्ला।-भास्कर