पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Daily Prayer Meeting And Publicity Committee Named Shriram Meeting Regarding The Preparations For Shri Ram Navami

दैनिक प्रार्थना सभा और श्रीराम नाम प्रचार समिति ने श्रीराम नवमीं की तैयारियों के बारे की मीटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दैनिक प्रार्थना सभा एवं श्री राम नाम प्रचार समिति की ओर से श्री राम नवमीं के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा संबंधी शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग सभा के संचालक महाशा गोकुल चंद के निर्देशों पर श्री राम दरबार में जेएन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके विशेष रूप से अशोक अग्रवाल, प्रीतम सोनी, मोहिंदरपाल भाटिया, डॉ.बाबू राम, रमन मल्होत्रा, बीके नरिंदर कुमार, प्रिंस महाजन, कृष्णा, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश शर्मा, दविंदर भनोट, रमेश, हरि ओम जोशी, सोहन लाल प्रभाकर, पदम कोहली, हरि कृष्ण महाजन, कपित सेखड़ी, हर्ष कुमार, रविंदर बहल, दर्शन लाल भाटिया, पंडित सोनू शास्त्री, सीएल महाजन उपस्थित हुए। मीटिंग का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान श्री राम के जयघोष से हुआ। उपरान्त शहर की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार शोभायात्रा को कामयाब बनाने के लिए विचार रखे। सभी के विचार आने के बाद यह निश्चय किया गया कि शोभायात्रा का आयोजन श्री राम नवमीं के दिन ही होगा। सभी संस्थाएं भारी संख्या में शोभायात्रा में अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत करें। बैठक में शोभायात्रा के रूट एवं मुख्यातिथि के बारे में भी सभी ने अपने-अपने विचार अगली मीटिंग में रखने का कहा गया, ताकि शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र जल्द से जल्द तैयार कर राम भक्तों को दिया जा सके। विशेषकर विभिन्न मंदिर कमेटियां एवं युवा संस्थाओं की अलग से बैठक करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान शोभायात्रा के रूट के बारे में भी विचार किया।

मीटिंग के दौरान जानकारी देते समिति के मेंबर।-भास्कर
खबरें और भी हैं...