पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Dc Instructed To Make Complete Arrangements For Procurement Lifting Of Wheat In Mandis

डीसी ने मंडियों में गेहूं की खरीद/लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध करने के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी मोहम्मद इश्फाक की अध्यक्षता में गेहूं 2020-21 के अग्रिम खरीद प्रबंधों का जायजा लेने हेतु संबंधित अधिकारियों की बुधवार को स्थानीय पंचायत
भवन में मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग
में संबंधित विभागों के अधिकारी और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान/नुमाइंदे हाजिर रहे। इस अवसर पर डीसी ने अधिकारियों को गेहूं की खरीद व लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध करने की हिदायत दी और कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम एडवांस में मुकम्मल कर लिए जाएं ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई दिक्क्त पेश ना आए।

उधर, मीटिंग में आढ़तियों ने डीसी के समक्ष अनाज मंडियों में आ रही समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि बटाला अनाज मंडी की चारदीवारी, सीवरेज की समस्या और मंडियों में अंदरुनी सड़कें जल्द बनाई जाएं। इसी प्रकार काहनूवान और फतेहगढ़ चूड़ियां मंडियों में भी सीवरेज की समस्या का जल्द करने को कहा। जबकि कुछ आढ़तियों ने बारदाना की कमी दूर करने, ट्रांसपोर्ट और लेबर संबंधी मुश्किलें डीसी के ध्यान में लाईं। उनको सुनने के बाद डीसी ने मंडी बोर्ड व संबंधित अधिकारियों को सीजन से पहले उपरोक्त मुश्किलों के हल के निर्देश दिए।

मीटिंग में खुराक सिविल सप्लाई व खपतकार मामले गुरदासपुर के जिला कंट्रोलर सतवीर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 90 मंडियां हैं और पिछले साल मंडियों में 5 लाख 38 हजार 623 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और इस साल 5 लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। वहीं, अब तक 39 फीसदी बारदाना मंडियों में पहुंच चुका है और शेष बारदाना भी सीजन से पहले पहुंच जाएगा। उन्होंने आढ़तियों से आह्वान किया कि फसल की अच्छी सफाई करें और सुखाने का बाद ही बोरियां भरें।

इस मौके पर एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी निर्मल सिंह, डीएफएससी रमिंदर सिंह बाठ, एक्सईएन मंडी बोर्ड मोहतम सिंह, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान बलदेव सिंह, मनदीप सिंह रंधावा, सुच्चा सिंह, सुखराज सिंह, सविंदर सिंह, कुलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

गेहूं के खरीद प्रबंधों को लेकर मीटिंग में निर्देश देते डीसी मोहम्मद इश्फाक।
खबरें और भी हैं...