- Hindi News
- National
- Batala News Demonstration Against Sewer Overflow Department Against Valmiki Mohalla For 5 Days
वाल्मीकि मोहल्ला में 5 दिनों से सीवर ओवरफ्लो, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
पिछले 15 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो के कारण खड़े गंदे पानी को लेकर वाल्मीकि मोहल्ला के लोगों ने सीवरेज बोर्ड के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पूर्व पार्षद तिलक राज ने बताया की नेहरू गेट वाल्मीकि मोहल्ला पुराना बिजली दफ्तर वाली गली में पिछले 15 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, जिस कारण सारा गंदा पानी सड़कों पर आ चुका है। अब मोहल्ले के लोग गंदे पानी में से निकलने को मजबूर हैं। इस संबंधी उन्होंने सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन व एसडीओ बटाला को भी कई बार सूचित किया है, लेकिन 15 दिन से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सड़कों पर गंदे पानी का जमाव हो गया है, जिससे लोग बहुत परेशान हैं। सूरज कल्याण ने कहा कि ठेकेदार लवली को भी मोहल्ले की समस्या का पता है, लवली ने तो कई बार मौका भी देखा है, देखने के बाद वे बोलता है कि वह जल्द ही काम करवा देता हूं। मोहल्ले की महिलाओं ने कहा कि स्कूल जाते समय बच्चों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
कई वाहन चालक भी इस गंदे पानी के कारण गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन उनकी समस्या की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि अब उन्हें डर है कि जो पानी की सप्लाई घरों में आ रही है, कहीं ये गंदा पानी उसमें न मिक्स हो जाए। पहले ही कोरोना वायरस को लेकर लोगों में सहम का माहौल है, अब अगर ऐसा होता है तो लोग कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके दिनेश कुमार, नरेश, किरण रानी, पुनम, कुसुम मौजूद रहे।
गली में खड़े सीवरेज के गंदे पानी को दिखाते लोग।-भास्कर